100वां व्यावसायिक बकरी पालन पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण (23rd - 26th नवंबर, 2026)
पहले दो दिनों में सी. आई. आर. जी. के सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों द्वारा बकरी पालन के प्रत्येक पहलू, नस्ल की पहचान, नस्ल सुधार, बकरी आवास प्रबंधन, फार्म में किया कलाप, बकरी पोषण व चारा उत्पादन, जनन, प्रजनन, क्रय-विक्रय, सरकारी परियोजनाओं से ऋण (लोन) लेने के लिए प्रोजेक्ट बनाना आदि सभी विषयों पर पावर पॉइंट से प्रोजेक्टर द्वारा गहन प्रशिक्षण कराया जाता है| अंतिम दिन प्रशिक्षणअर्थियों को केंद्रीय बकरी अनुसन्धान संसथान, मखदूम, फराह, मथुरा में इंजेक्शन लगाना, ड्रेसिंग करना, दावा पिलाना, बुखार नापना, खुर काटना, बधियाकरण कराना, ब्रशिंग कराना, डिपिंग कराना, हीट का पता लगाना आदि प्रयोगात्मक कार्यों का प्रशिक्षण केंद्रीय बकरी अनुसन्धान संसथान, मखदूम, फराह, मथुरा के विषय विशेषज्ञों द्वारा दिया जाता है|
प्रशिक्षणोपरांत केंद्र द्वारा एक मान्य सर्टिफिकेट प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किया जाता है| प्रशिक्षण हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप के आवेदन पत्र पर करना होता है|
उक्त प्रशिक्षण में सहभागिता करने हेतु अपना नाम व पता मोबाइल नंबर 7417694663 पर एस. एम. एस. करें अथवा 9412471016 व 9760517966 पर वत्स अप्प करें|
भोजन व आवास सहित शुल्क 7000/- रू. प्रति व्यक्ति प्रशिक्षण के समय संस्था के काउंटर पे जमा कराएं| आई डी प्रूफ व फोटो साथ लाएं|